जोधपुर, राष्ट्र और धर्म के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाले संगठन विश्व हिंदू परिषद के आर्थिक सहयोग हेतु विहिप द्वारा हर वर्ष धर्म रक्षा निधि अभियान चलाया जाता है, जिसके तहत समाज सेवी व राष्ट्र प्रेमी लोगों द्वारा निधि के रूप में सहयोग लिया जाता है। इसीके फलस्वरूप इस बार भी धर्म रक्षा निधि अभियान का शुभारंभ 1 दिसंबर से प्रारंभ हो गया और कार्यकर्ता जोश, उत्साह के साथ इस कार्य मे जुटे हुए हैं। विहिप के मंत्री पंडित राजेश दवे ने बताया कि महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे अभियान में सहयोग करने वाले दानदाताओं को विहिप द्वारा धर्म रक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए बड़ा कार्यक्रम नही कर सभी के घर जाकर समाजसेवी लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। विहिप कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष होने वाले धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम के तहत इस वर्ष भी लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। विहिप के विक्रम राजपुरोहित ने बताया कि सभी लोगों को भारत माता की तस्वीर भेंट स्वरूप सम्मान के रूप में दे रहे हैं ताकि उनके घर में लगी भारत माता के चित्र को देख बच्चे राष्ट्रप्रेम की भावनाओं के वातावरण को समझें।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026