जोधपुर, केंद्रीय कारागार में बंदियों के पास निषिद्ध सामग्री मिलना जारी है। पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी बंदियों के पास निषिद्ध सामग्री पहुंच रही है। पुलिस और जेल प्रशासन ने अभियान छेड़ा तब एक विचाराधीन बंदी से 14 ग्राम अफीम बरामद हुई। उसने अफीम को अपनी बिस्तर में छुपाकर रखा था। वहीं गत दिनों जेल में चार मोबाइल मिलने पर चार बंदियों को रातानाडा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। जिनसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर फिर से जेल भिजवा दिया गया। इनमें तीन सजायाप्ता हैं और एक हत्या के केस में विचाराधीन बंदी है। रातानाडा थानाधिकारी प्रभारी आरपीएस शालिनी बजाज ने बताया कि जेल और पुलिस प्रशासन की तरफ से जेल परिसर की चेकिंग की गई थी। तब बैरक नंबर 3 में एक विचाराधीन बंदी बिलाड़ा थाने के समबाडिया निवासी करणवीर सिंह उर्फ कुंदन सिंह पुत्र जबर सिंह की तलाशी ली गई। उसके बिस्तर को चेक किया गया उसमें छुपाकर रखा 14 ग्राम अफीम मिला। वह किससे और कहां से लाया इस बारे में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। बंदी करणवीर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

चार बंदियों को लाया गया प्रोडक्शन वारंट पर
रातानाडा थाने के एएसआई कालूसिंह ने बताया कि 16 नवंबर को पुलिस और जेल प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाकर 4 मोबाइल बरामद किए थे। तब चार बंदियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू की गई। इस पर चारों बंदियों जिनमें तीन सजायाप्ता बंदी कपासन चितौड़ग़ढ़ के घनश्याम पुत्र शांभालाल, पावटा लक्ष्मी नगर निवासी संदीप मेड़तिया पुत्र सज्जनराज जैन, टेकरा गुजरात हाल पारिकों की बगेची चांदपोल निवासी सोनू पुत्र गोरधनदास एवं एक विचाराधीन बंदी पाली जिले के रानी कस्बा स्थित जवाली निवासी रमेश कुमार पुत्र पेमाराम चौधरी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। इनसे आरंभिक पड़ताल कर आज कोर्ट में पेश कर फिर से जेल भिजवा दिया गया है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026