Doordrishti News Logo

20 लाख किसानों को निःशुल्क वितरित होंगे सब्जियों के बीज

कृषक कल्याण कोष से व्यय होंगे 60 करोड़ रुपए

जयपुर,राज्य सरकार 20 लाख किसानों को निःशुल्क सब्जियों के बीज किट उपलब्ध कराएगी। इस पर राजस्थान उद्यानिकी विकास मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कृषक कल्याण कोष से 60 करोड़ रुपए व्यय होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की स्वीकृति से प्रदेश के 5 लाख किसानों को 500 वर्गमीटर क्षेत्र में एकल फसल और 15 लाख किसानों को 100 वर्गमीटर क्षेत्र के लिए कोम्बो किचन गार्डन किट उपलब्ध करवाए जाएंगे। कोम्बो किचन गार्डन किट में खरीफ फसल के लिए टिण्डा,भिण्डी,मिर्च,ग्वार, लौकी,टमाटर व बैंगन,रबी फसल के लिए पालक,गाजर,मिर्च,मटर,मूली, टमाटर व बैंगन तथा जायद फसल के लिए ककड़ी,टिण्डा,भिण्डी,लौकी व ग्वार के बीज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों में सोमवार-मंगलवार को होंगे शिविर

इसमें खरीफ-2023 के लिए 7 लाख, रबी 2023-24 के लिए 11 लाख एवं जायद-2024 के लिए 2 लाख किट वितरण का लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026