राष्ट्रीय सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता में वंशराजसिंह शेखावत ने जीता कांस्य पदक
जोधपुर,राष्ट्रीय सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता में वंशराजसिंह शेखावत ने जीता कांस्य पदक।तरण तारण,अमृतसर, पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता में जोधपुर ओल्ड कैम्पस स्थित स्पोर्टस ग्राउण्ड के होनहार खिलाड़ी वंशराज सिंह शेखावत ने बेहतरीन प्रदर्शन से कांस्य पदक हासिल कर जोधपुर शहर और प्रदेश को गौरान्वित किया किया है।
यह भी पढ़ें – भारत की सुरक्षा के लिए तिब्बत की आजादी
पदक विजेता वंशराजसिंह शेखावत को पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने मारवाडी साफा पहनाकर,माल्यार्पण कर और मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। पूर्व विधायक पंवार ने बताया कि वंशराजसिंह जैसे युवा खिलाड़ी न केवल जोधपुर बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव हैं। उन्होंने शेखावत को भविष्य में और अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी।
पूर्व विधायक पंवार ने वंशराजसिंह के प्रशिक्षक विनोद आचार्य और परिवार को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। पंवार ने इस अवसर पर वंशराजसिंह जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर समाज के युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर समाज, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
उन्होंने अपनी तरफ से खिलाडियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने एवं सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। वंशराजसिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक विनोद आचार्य एवं माता-पिता को दिया।
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

