Doordrishti News Logo

प्रथम जन्मजात ह्रदय रोग सीसीटीजिए में वाल्व रिप्लेसमेंट

एमडीएमएच में में हुई जटिल सर्जरी

जोधपुर,मथुरा दास माथुर अस्पताल के नवनिर्मित उत्कर्ष कार्डियोथोरेसिक विभाग में हुई पश्चिमी राजस्थान की प्रथम जन्मजात हृदय रोग सीसीटीजिए मे वाल्व रिप्लेसमेंट की जटिल सर्जरी की गई। डॉ सुभाष बलारा (सीटीवीएस विभागअध्यक्ष) ने बताया कि बाड़मेर के 29 वर्षीय, जूजा राम गत 6 महीनों से सांस फूलने तथा धडक़न की अनियमितता से परेशान थे जिसके लिए उन्होंने अपने क्षेत्र में चिकित्सा परामर्श लिए परंतु आराम न मिलने की स्थिति में वह मथुरादास माथुर के कार्डियोथोरेसिक विभाग में भर्ती हुए, जहां उनका पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण और इको कराने के बाद पता चला कि मरीज को कंजनाईटली करेक्टेड ट्रांस्पोजिशन ऑफ ग्रेट आर्टरी की जन्मजात हृदय की बीमारी से पीडि़त है और उसके बांई तरफ के एवी (एट्रियोवेंट्रिकुलर) वैलव में लीकेज है जिसके कारण हॉट फेलियर की तरफ बढ़ रहा है अत: ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें-घर के बाहर से आधी रात में एसयूवी उड़ाई

बीमारी काफी रेयर

डॉ अभिनव सिंह (सहायक आचार्य) कार्डियोथोरेसिक विभाग ने बताया की यह बीमारी बहुत रेयर है,यह 0.5 से 1 प्रतिशत कंजनाईटल हार्ट डिजीज में ही होती है,इस बीमारी में हॉट की संरचना में जन्मजात उलटफेर होता है लेफ्ट वेंट्रीकल राइट साइड तथा राइट वेंट्रीकल लेफ्ट साइड होता है और ह्रदय की मुख्य धमनियों में रोटेशन होता है, इस बीमारी में लेफ्ट एवी वेलव (ट्राईकसपीस्पीड वैलव) में समय के साथ लीकेज शुरू हो जाता है क्योंकि लेफ्ट साइड में जो वेंट्रीकल है वह समय के साथ फैलने लगता है। ऑपरेशंन की सक्सेस रेट काफी कम है।

इस ऑपरेशन को करने के लिए एक अनुभवी कार्डियोथोरेसिक टीम की आवश्यकता होती है। इस ऑपरेशन को बाइपास मशीन पर किया गया जिसमें मरीज के लेफ्ट एवी वेलव को आर्टिफिशियल मैकेनिकल वैल्व से रिप्लेस किया गया,ऑपरेशन के पश्चात मरीज का इलाज सीटीवीएस आईसीयू में हुआ वाइटल पैरामीटर्स ठीक होने के बाद मरीज को सीटीवीएस वार्ड में शिफ्ट किया गया और अब पूर्णता स्वस्थ है।

ये भी पढ़ें- आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला

डॉक्टरों की यह टीम रही शामिल

इस ऑपरेशन में डॉ सुभाष बलारा (विभागयक्ष) और डॉ.अभिनव सिंह (सहायक आचार्य) एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर प्रोफेसर और अतिरिक्त प्राचार्य डॉ राकेश करनावत तथा डॉ शिखा सोनी (सह आचार्य) शामिल थे। सीटीवीएस सर्जन डॉ. देवाराम ने भी मरीज के उपचार में अपना सहयोग दिया।

डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व नियंत्रक डॉ दिलीप कछवाहा तथा एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी तथा मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ जयराम रावतानी ने बताया कि यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत नि:शुल्क किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026