6 माह और दौड़ेगी वैली क्वीन

खामली घाट का नजारा अब सितंबर तक दिखेगा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),6 माह और दौड़ेगी वैली क्वीन। उत्तर पश्चिम रेलवे की हेरिटेज ट्रेन मारवाड़ जंक्शन खामली घाट-मारवाड़ जंक्शन वैली क्वीन की संचालन अवधि में 6 माह का विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन 1 अप्रेल से 30 सितंबर तक चलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 00961/00962 के रूप में संचालित इस हेरिटेज सेवा को यात्रियों और पर्यटकों की मांग को देखते हुए आगे जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर अव्वल

अरावली की वादियों में स्थित खामली घाट से गुजरने वाली यह ट्रेन अपने खूबसूरत दृश्यों और मीटर गेज के अनूठे अनुभव के कारण खास पहचान रखती है।
ट्रेन में 1 एसी एक्जीक्यूटिव व 2 मीटर गेज डिब्बे हैं। यह हेरिटेज ट्रेन न केवल रेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है,बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है।

Related posts: