Doordrishti News Logo

अब तक सबसे ज्यादा वैक्सीनशन में दूसरे पायदान पर

जोधपुर, कोविड वैक्सीनेशन में जोधपुर जिले ने कीर्तिमान रचते हुए एक दिन में 1 लाख 11लोगों का कोविड टीकाकरण कर प्रदेश में पहले पायदान पर रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मंडा ने बताया कि जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग को जीतने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है।

जोधपुर 1लाख 11 वैक्सीनेशन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले की 413 साइट्स पर 1,00,011 लाभार्थियो का वैक्सीनशन किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना की इस जंग को जीतने के लिए कोरोना वॉरियर्स निरंतर निष्ठा से कार्य कर रहे हैं, इसी का नतीजा है कि स्वास्थ्य कार्मिक 12 से 15 घंटे तक कोविड वैक्सीनेशन में अपनी सेवाएं रहे हैं। मंगलवार को जिले के काफी इलाकों में बारिश के दौर के बावजूद इसके कोविड वैक्सीनशन कार्य निर्बाध जारी रखते हुए देर रात तक लोगो का वैक्सीनेशन करने के लिए कोरोना वॉरियर्स डटे रहे।

जोधपुर 1लाख 11 वैक्सीनेशन

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग जोधपुर की टीम प्रतिदिन एक निश्चित कार्ययोजना के साथ कार्य करते हुए चिन्हित पात्रों को आसानी से वैक्सीनशन सुविधाएं उपलब्ध हो इसके मद्देनजर सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। डॉ. दवे ने बताया कि मंगलवार को जिले में एक दिन में रिकॉर्ड 1,00,011 लाभार्थियो का वैक्सीनशन कर प्रदेश स्तर पर पहले पायदान पर रहा है। अब तक के कुल वैक्सीनशन में 24,74,880 का वैक्सीनेशन कर प्रदेश में दूसरे पायदन पर है।

जोधपुर 1लाख 11 वैक्सीनेशन

उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत मंगलवार को जोधपुर जिले में 413 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर 1,00,011का कोविड टीकाकरण हुआ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर ने आजमन से अपील है कि जो पात्र लाभार्थी अभी तक कोविड वैक्सीनेशन से वंचित है और जिनकी दूसरी डोज़ ड्यू हो रही है वे अपना वैक्सीनेशन कर कोरोना के खिलाफ इस जंग में अपनी भागीदारी निभाएं।

जोधपुर 1लाख 11 वैक्सीनेशन

ये भी पढें – कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल राधा-कृष्ण के वेश में रैम्प पर आए नजर

ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026