Doordrishti News Logo

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का किया जाएगा वैक्सीनेशन

जोधपुर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 मई 2021 से प्रदेश के 11 जिला मुख्यालयों पर 45 वर्ष से कम के आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन प्रारंभ हो रहा है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे ने बताया कि राज्य स्तर से मिले निर्देशो की अनुपालना में 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनशन अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 01 मई को पहले दिन जोधपुर शहर के छः स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनशन किया जाएगा। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजीडेंसी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूरसागर, मसूरिया, उदयमन्दिर, महामंदिर व नवचौकिया आदि पर पहले दिन 45 से कम आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. दवे ने बताया की इस अभियान में सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीयन के बाद ही टीकाकरण किया जाएगा।

ये भी पढ़े :- निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्यवाही-एडीजी क्राइम

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026