जोधपुर में उत्तरैणी-2026 संपन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में उत्तरैणी-2026 संपन्न।उत्तराखण्ड जन उत्थान समिति जोधपुर द्वारा रविवार को आदर्श पार्क मधुबन में दिन 2 से सायं 6 बजे तक ‘उत्तरैणी-2026’ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में प्रवासी उत्तराखण्डी समाज के लोगों ने शहर के हर क्षेत्र से आकर भाग लिया।
सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज जोधपुर एयरपोर्ट के निदेशक डॉ मनोज उनियाल,एम्स जोधपुर के प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश काला व पार्षद श्याम विश्नोई के आतिथ्य में हुआ। समिति ने 75 बसंत पार चुके रणजीत सिंह रावत, विजेश्वरी रावत,आशा जुयाल, जमोत्री देवी रावत,मंगल सिंह रावत व बचन सिंह सलाल को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।
साहित्य में अभूतपूर्व योगदान के लिये डॉ पूनम भंडारी नेगी को नवोदित साहित्य रश्मि सम्मान व एनसीसी में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तेजस्वनी सिंह नेगी को प्रेरणा पुंज सम्मान से नवाजा गया। बारहवीं बोर्ड तथा दसवीं बोर्ड में शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार मेघना भंडारी,कृति बिष्ट, करण सिह नेगी,ध्रुव भंडारी, अनन्या रतूड़ी व विजयलक्ष्मी तथा खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्कर्ष शर्मा को भी सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ बच्चों आयुषी रावत,गुंजिता गुसाईं, पीहू पुंडीर,अनुराधा रतूडी,भव्या गुसाईं,दिव्यांशी बिष्ट,उत्कर्ष शर्मा, युवांग रावत,मानस पंवार व अनुज नेगी द्वारा गणेश वन्दना व मां नन्दा की डोली यात्रा की भावनात्मक प्रस्तुति से हुआ। उत्तराखण्डी परिधान में छोटी छोटी बच्चे बच्चियों आराध्या नेगी,कृतिका नेगी,अद्रिका नेगी,भवानी नेगी ने उत्तराखण्डी गानों पर पहाड़ी नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
रेलवन एप के प्रति रेलयात्रियों का रुझान बढ़ा,टिकट बुकिंग पर मिल रही 3 प्रतिशत की छूट
इनके अलावा सौम्या थपलियाल, डिम्पल राणा,मीना शर्मा,योगिता बिष्ट,लक्ष्मी गुसाईं,ममता काण्डपाल,प्रतिमा रावत व चांदनी गौड़ के पहाड़ी नृत्य पर दर्शक खड़े होकर झूमने लग गये।आदर्श पार्क उत्तराखण्डी परिधान पहने लोगों व उत्तराखण्डी बोली भाषा से मिनी उत्तराखण्ड प्रतीत हो रहा था। ‘उत्तरैणी-2026’ के अंत में उपस्थित जन समूह ने पहाड़ी गानों पर थिरक कर माहौल को मदमस्त कर दिया जिससे एकबारगी स्थानीय अतिथि भी स्वयं को नृत्य के साथ झूमने से न रोक सके। कार्यकम का संचालन याशिका पंवार, कनिष्का शर्मा व आयुषी रतूड़ी ने किया।
