Doordrishti News Logo

स्कील डवलपमेंट बढ़ाने के लिए चमत्कार और ज्ञान दोनों का उपयोग जरूरी-गडकरी

जोधपुर,स्कील डवलपमेंट बढ़ाने के लिए चमत्कार और ज्ञान दोनों का उपयोग जरूरी-गडकरी।केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज योग के कारण भारत को विश्व गुरू माना जाता है। पूरे विश्व में लोग भारत का दिया योगाभ्यास करते हैं।स्कील डवलपमेंट के लिए चमत्कार और ज्ञान दोनों के उपयोग का होना जरूरी है। तभी हम विश्व गुरू बन पाएंगे। गोवर्धन पाराशर विश्व में आज इसके  लिए ही पहचाने जाते है। गडकरी आज जोधपुर प्रवास पर कर्मयोगी डॉक्टर गोवर्धनलाल पाराशर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 18ई सांवरलाल ऑस्टियोपैथ चेरिटेबल संस्थान में आयोजित हुआ। केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि चमत्कार और नॉलेज एवं तकनीक यह बातें अलग अलग हैं। मगर स्कील डवलपमेंट बढ़ाने के लिए उनका उपयोग करना जरूरी है,तभी हम विश्वगुरू बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि आज समय की आवश्यकता भी है। इंसान जीवन कितना जीता है यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि वह कैसे और किस प्रकार जीया है यह महत्पवूर्ण है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पाराशर ने अपने एस्ट्रोपैथी से न सिर्फ समाज को नई दिशा दी बल्कि भारत का भी नाम रोशन कर दिया। वे वेल्थ से ज्यादा गरीबों के प्रति संवेदनशील रहे,उनका भला कैसे हो यह सोचते रहे। यह उनका ज्ञान ही था कि वे संवेदनशील बने रहे। उनकी मनसा रहती थी कि गरीब की सेवा करूं।

यह भी पढ़ें – एक करोड़ की एमडी ड्रग पकड़ी,दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

केंंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि इस विधा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने आयुष मंत्रालय से भी बात की और योजना के रूप में काम करने को कहा ताकि सबको इसका लाभ मिल सके। आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, पूर्व नरेश एवं पूर्व सांसद गजसिंह के अलावा राज्ससभा सांसद राजेंद्र गहलोत,विधायक मनीषा पंवार, सूर्यकांता व्यास,महापौर दक्षिण वनिता सेठ,महापौर उत्तर कुंती देवड़ा आदि मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025