Doordrishti News Logo

विमुक्त,घुमन्तु,अर्द्धघुमन्तु कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा उर्मिला योगी जोधपुर पहुंची

  • गैस सिलेण्डर विस्फोट दुर्घटना में घायलों के ईलाज की ली जानकारी
  • मृतकों के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

जोधपुर, विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष (राज्यमंत्री) उर्मिला योगी गुरूवार को जोधपुर के कीर्तिनगर गैंस सिलेण्डर विस्फोट दुर्घटना में घायल हुए परिवारजनों से मिली। उन्होंने वहां मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया तथा घायलों के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उर्मिला योगी महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मिली और कुशलक्षेम पूछी तथा चिकित्सकों से घायलों के ईलाज के बारे में जानकारी ली।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: