यूपीएमएस की ओर से रेलवे अधिकारियों का सम्मान

  • विकास खेड़ा को विदाई
  • हितेश यादव का स्वागत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यूपीएमएस की ओर से रेलवे अधिकारियों का सम्मान। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यूपीएमएस) की ओर से शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में जोधपुर मंडल के निवर्तमान वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) विकास खेड़ा को रक्षा मंत्रालय में उप सचिव पद पर स्थानांतरण होने पर भावपूर्ण विदाई दी गई। मंडल में नव पदस्थापित सीनियर डीसीएम हितेश यादव का गरमजोशी स्वागत किया गया।

वंदे मातरम की पुकार श्रमिक सुरक्षा का विस्तार मल्टीमीडिया प्रदर्शनी शुरु

संघ के मंडल सचिव एनजे सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने विकास खेड़ा व हितेश यादव को साफा,माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें टीटीआई इकबाल खां की ओर से तैयार विशेष पोर्ट्रेट भी भेंट किए गए।

कार्यक्रम में निवर्तमान सीनियर डीसीएम खेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच उत्कृष्ट समन्वय और तालमेल स्थापित रहा, जिससे कर्मचारियों के हितों का मार्ग प्रशस्त हुआ।

नवपदस्थापित सीनियर डीसीएम हितेश यादव के स्वागत के दौरान संघ पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल में भी पारस्परिक सहयोग और समन्वय की उम्मीद जताई। यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन और यूनियन के बीच सकारात्मक संवाद आगे भी जारी रहेगा।

समारोह में संघ के राजेश शर्मा, ललित गर्ग तथा इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन के मंडल सचिव केजे अय्यर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जोधपुर रेल मंडल में विकास और कर्मचारी कल्याण की दिशा में विकास खेड़ा के योगदान की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का प्रारंभ मंडल सचिव एन जे सिंह के स्वागत भाषण से हुआ तथा समापन कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। समारोह का संचालन राजकुमार जोशी ने किया।

पदाधिकारियों ने किया स्वागत
कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों सुल्तान सिंह मीणा,कृष्ण कुमार मीणा,गौरव गोदारा,दिनेश चौधरी, दिनेश कुमार,सुमित कल्ला, मुकेश कुमार मीणा,भूपेंद्र भाटी,मोहन सिंह गुर्जर,मेहरदीन खान, मनोज पूनिया, नरेंद्र कुमार शर्मा,मंजू आज़ाद,वर्षा पारीक,पूजा शर्मा,दुर्गा चौधरी इत्यादि ने दोनों अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026