अज्ञात वाहन ने ली बाइक सवार की जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अज्ञात वाहन ने ली बाइक सवार की जान। शहर के निकट बोरानाडा पुलिस थाना क्षेत्र के खारडा भांडू गांव की सरहद में अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
विशनावास टोल नाके पर भिड़ी निजी बस व ट्रेलर
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि बाड़मेर जिले के धनाउ स्थित सैयद का तला निवासी 28 साल का प्रभुराम पुत्र भैराराम सुथार अपनी बाइक लेकर खारडा भांडू गांव की सरहद से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रभुराम को तत्काल एमडीएम अस्पताल लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। घटना को लेकर उसके भाई प्रतापराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।
