Doordrishti News Logo

कार में लिफ्ट लेकर घर पहुंची महिला से अंजान शख्स ने किया दुष्कर्म

महिला पहुंची थाने में, कार की तलाश में जुटी पुलिस

जोधपुर, कमिश्नरेट जिला पूर्व के बनाड़ हलके में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। महिला ने अंजान शख्स से कार में लिफ्ट ली थी। वह महिला को उसके घर तक छोड़ऩे आया और फिर दुष्कर्म किया। दस दिन बाद महिला थाने पहुंची और अब केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद कार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बनाड़ थाना हलके में रहने वाली 30 साल की महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह दस दिन पहले शिकारगढ़ एरिया में खड़ी थी। तब अपने घर आने के लिए एक कार चालक से लिफ्ट ली थी। बाद में कार सवार उसके घर में भी आ गया और उससे दुष्कर्म किया। पीडि़ता शुक्रवार को थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना दस पहले की बताई है। वह कार नंबर तक नहीं देख पाई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से कार का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल कार और उसमें सवार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: