Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को मारी टक्कर,मौत

जोधपुर,शहर के तिंवरी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बड़े पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- केन्द्रीय कारागृह का किया मासिक निरीक्षण

मथानिया पुलिस ने बताया कि जयवाला की ढाणी मथानिया निवासी कोजाराम पुत्र तेजाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा 22 साल का केवलराम पुत्र वैनाराम मेघवाल अपनी बाइक से तिंवरी रोड जोगियों की ढाणी क्षेत्र से निकल रहा था। तब अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसका भतीजा केवलराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसे लोगों की मदद से एंबुलैंस के जरिए एमडीएम अस्पताल भेजा गया। मगर यहां पर उसकी मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026