Doordrishti News Logo

यूनिक बिल्डर पर लगा लोगों से धोखाधड़ी का आरोप

आवासीय योजना लांच के बाद लोगों को छला, केस दर्ज

जोधपुर, कुड़ी भगतासनी की यूनिक बिल्डर आवासीय योजना में लोगों के साथ करोड़ों की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए सोसायटी के लोगों ने केस दर्ज कराया है। कुड़ी पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज करते हुए जांच आंरभ की है। लोगों ने इसको लेकर शुक्रवार की रात में प्रदर्शन भी किया और कार्रवाई की मांग की।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि यूनिक बिल्डर गोल्फ एस्टेट योजना के हाउसिंग बेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विशु कौशल पुत्र धर्मवीर एवं सचिव ललिता सिंधल ने रिपोर्ट दी। इन लोगों के अनुसार यूनिक बिल्डर वालों ने साल 2013 में एक आवासीय योजना गोल्फ एस्टेट के नाम से लांच की थी। जिसके बदले में लोगों से काफी रूपया लिया गया। मगर बिल्डर की तरफ से आजतक केवल दस या पंद्रह फीसदी तक कार्य करवाया गया। जिसमें भी घटिया मटेरियल काम में लिया गया। सोसायटी के लोगों ने लोन लेकर योजना में रूपया लगाया मगर उसके साथ बिल्डर ने धोखाधड़ी की है। आज तक वे किराए पर रहने को विवश हैं। कुड़ी पुलिस ने इस बारे में यूनिक बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026