Doordrishti News Logo

क्षत्रिय युवक संघ के हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए

जोधपुर, संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पोकरण व रामदेवरा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। पोकरण के चोक गांव में करणी माता की कनक दंडवत यात्रा में भी सम्मिलित हुए।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि शेखावत ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण व सूखी खेजड़ी नेहडी के वृक्ष को पुनः हरा-भरा करने की आकांक्षा के साथ जयपुर से जैसलमेर तन्नोट तक 1100 किमी की इस यात्रा करने का मां करणी के भक्त डॉ गुलाब सिंह का प्रण जल्द ही संपन्न होने जा रहा है।

union-minister-shekhawat-joins-karni-matas-kanak-dandavat-yatra

शेखावत ने मां के दर्शन कर उनसे कोरोना की वैश्विक आपदा का अंत कर क्षेत्रवासियों की रक्षा करने की प्रार्थना की। इस मौके पर प्रतापपुरी महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

समाज को जागृत करने में क्षत्रिय युवक संघ की अहम भूमिका

केन्द्रीय मंत्री शेखावत रामदेवरा में आयोजित क्षत्रिय युवक संघ के हीरक जयंती वर्ष 2020-21 के तहत आयोजित समारोह में शामिल हुए। यहां पर संघ के कार्यकर्ताओं ने गजेन्द्र सिंह शेखावत का स्वागत सत्कार किया।

समारोह में शेखावत ने क्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सराहना की और बधाई दी। उन्होंने कहा कि संघ ने राजपूत समाज को जागृत करने और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सदैव प्रेरित और समाज के युवाओं का मार्गदशर्न किया है। संघ के केन्द्रीय पदाधिकारी देवीसिंह ने शेखावत का स्वागत किया।

रक्तदान शिविर के बैनर का किया विमोचन

लघु उद्याग भारती परिसर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव के बलिदान दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन भी किया।

जोधपुर ब्लड डोनर ग्रुप के विनोद आचार्य के अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 मार्च को भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के बलिदान दिवस पर ओसवाल कम्युनिटी हॉल तार घर के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जोधपुर ब्लड डोनर्स के संयोजक विशाल हिंदुस्तानी ने शिविर की जानकारी दी। पोस्टर विमोचन के दौरान जोधपुर ब्लड डोनर्स के विजय अरोड़ा, सरफराज हुसैन, नरेंद्र सिंह राठौड़ ,मनीष दवे, अनिल कोठारी, देव जनसारी, अंकित टाक, देवेंद्र सोनी ,दीपक पुरोहित, देवेंद्र पुरोहित ,आदि मौजूद थे।

एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

राजस्थान हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से मिला और उनका स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथूसिंह ने शेखावत को एसोसिएशन के शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026