Doordrishti News Logo

जोधपुर, स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार को सिविल एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। शेखावत के प्रयासों से ही रक्षा विभाग ने 37 एकड़ भूमि का हस्तांतरण एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को किया है, जिससे सिविल एयरपोर्ट का विकास और विस्तार होगा।

Union Minister Shekhawat inspected the airport

विस्तार के बाद सिविल एयरपोर्ट जोधपुर में एक समय में 9-12 विमान समायोजित हो सकेंगे और लगभग 1200 आने-जाने वाले यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। जोधपुर से विभिन्न शहरों की सीधी यात्रा सुलभ हो सकेगी। दिन-रात की विमान सेवा उपलब्ध हो सकेगी। केंद्रीय मंत्री को अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के प्रस्तावित रन-वे पर बड़े से बड़ा विमान उतर सकेगा। उन्होंने ने टैक्सी-वे का भी अवलोकन किया।

ये भी पढ़े :- रेजिडेंट डॉक्टरों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026