Doordrishti News Logo

प्रोजेक्ट इंजीनियर को गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए समय से काम पूरा करने के दिए निर्देश

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लूणी विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों के अवलोकन के दौरान भांडू कला फींच रोड पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण भी किया। पीएमजीएसवाई तृतीय चरण में बनने वाली इस रोड का कार्य चल रहा है।

Union Minister Shekhawat did a surprise inspection of the bridge being built on the Jojri river

यहां से निकलते समय शेखावत अचानक जोजरी नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने के लिए रुक गए। उन्होंने प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे इंजीनियर को बुलाया। पुल पर निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी नजर आई तो केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी जताई और कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रोजेक्ट इंजीनियर से काम पूरा करने की तिथि पूछी और उस तिथि तक गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए काम पूरा करने के निर्देश दिए।

Union Minister Shekhawat did a surprise inspection of the bridge being built on the Jojri river

गौरतलब है कि फींच रोड बरसात के समय पानी भरने के कारण बंद हो जाती थी। अब जोजरी नदी पर पुल बनने से आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा रहेगी। पुल का निर्माण अपने अंतिम चरण में है और अगले एक माह में काम पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़े :- ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेंट की

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026