Doordrishti News Logo

केंद्रीय मंत्री रामदास अठवाले पहुंचे जोधपुर,जालौर रवाना

  • एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
  • मीडिया से हुए मुखातिब

जोधपुर,रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठवाले सुबह वायुमार्ग से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सर्किट पहुंचे और यह कुछ देर रुकने के बाद जालौर सुराणा गांव के लिए के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर कार्य कर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से उन्होंने अनोपचारिक बात की।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जालौर में जो ऊंच-नीच के भेदभाव के कारण 9 वर्षीय बालक इंद्र कुमार की मटकी से पानी पीने के कारण पीटने पर उपचार के द्वारा मृत्यु हो जाती है यह लोकतंत्र के लिए एवं सामाजिक दृष्टिकोण के लिए घातक है। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश भर में मनाया जा रहा है लेकिन राजस्थान में दुराचार के चलते दलितों साधु-संतों पर अत्याचार बढ़ा है। ऐसी घटनाएं राजस्थान के लिए शर्मसार कर देने वाली हैं। बालक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ न्याय देने के लिए भी राजस्थान सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है।

union-minister-ramdas-athwale-reached-jodhpur-left-for-jalore

यहां से केंद्रीय मंत्री अठवाले शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य अशोक झालामंड,आरपीआई नेता डॉ.नवरत्न गुसाईंवाल,गजेंद्र सिंह तंवर,आरपी आई नेता मुंबई दीपक पटेल,नितिन शर्मा,राधा मोहन सैनी के साथ जालौर के सुराणा गांव एवं राजपुरा के लिए रवाना हुए। सुराणा गांव दौरे के बाद वे जोधपुर लौटेंगे और रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगे। प्रातः अपने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे उसके पश्चात वायुयान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026