केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आज से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केंद्रीय रेल,सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार 22 मई को राजस्थान दौरे पर आएंगे।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव प्रातः 09:45 बजे दिल्ली से वायुयान से रवाना होकर प्रातः 10:55 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। वे दोपहर 12:00 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर दोपहर 3:15 बजे जालोर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वे यहां दोपहर 3:30 बजे रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री वैष्णव रेलमार्ग से दोपहर 4:30 बजे जालोर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर शाम 7:00 बजे पाली रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री यहां एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री रात्रि 8:00 बजे लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वैष्णव रात्रि 8:45 बजे पाली रेलवे स्टेशन से रवाना होकर रात्रि 11:45 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान राशि में वृद्धि को मुख्यमंत्री की मंजूरी

केंद्रीय मंत्री शनिवार 23 मई को प्रातः 10:00 बजे कॉन्सटीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स व सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वैष्णव शाम 5:10 बजे जयपुर से वायुयान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026