केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री का विपक्ष पर हमला

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं,जिनकी मानसिकता हमेशा राष्ट्रीय हितों से ऊपर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को प्राथमिकता देती रही है। वे
शनिवार को जोधपुर पहुंचे,एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

शेखावत ने कहा कि ऐसे लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए वंदे मातरम् जैसे पवित्र गीत के भी टुकड़े किए और आज भी वही मानसिकता बनी हुई है। आज भी कुछ लोग राष्ट्र की एकता और स्वतंत्रता के मंत्र को अपने राजनीतिक लाभ-हानि के तराजू में तौलते हैं,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत 4 ट्रिलियन डॉलर से बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नया गवर्नेंस ऑर्डर लागू हुआ,जिसके चलते देश के गरीबों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया और लगभग 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले।

परशुराम महादेव पैदल यात्रा 24 से पोस्टर का विमोचन

उन्होंने कहा कि देश में सद्भावनाओं का नया युग शुरू हुआ है। सरकार द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अभियान चलाया गया,जिसके परिणामस्वरूप सडक़,हाईवे,एविएशन और वॉटरवे जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व विस्तार हुआ। इससे देश में यात्रा की स्वतंत्रता और सुविधाओं को नई ऊंचाइयां मिलीं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की छवि बदली है और भारत को देखने का नजरिया सकारात्मक हुआ है। इससे भारत के प्रति वैश्विक आकर्षण बढ़ा है। सरकार ने सुनियोजित तरीके से पर्यटन सुविधाओं के उन्नयन और सेवाओं के स्तर को सुधारने के लिए काम किया। पर्यटन सर्किट और टूरिज्म डेस्टिनेशन में निवेश का ही परिणाम है कि पिछले 10 वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में भारी वृद्धि देखने को मिली है।

Related posts:

हादसों में तीन की मौत

December 16, 2025

भदवासिया इंडियन बैंक एटीएम में देर रात छेड़छाड़ चोरी का प्रयास

December 16, 2025

छह साल के मासूम से परिचित ने की गंदी हरकत पॉक्सो में केस दर्ज

December 16, 2025

प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो घटनाएं

December 16, 2025

भीतरी क्षेत्र कबूतरों का चौक में हुई नकबजनी का खुलासा,दो शातिर नकबजन पकड़े

December 16, 2025

युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

December 15, 2025

भदवासिया न्यू सब्जी मंडी में विक्रेता पर प्राण घातक हमला,गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार बाइक जब्त

December 15, 2025

बालोतरा से पचपदरा नई रेल लाइन के फ़ाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी

December 15, 2025

यांत्रिक शाखा-1को अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

December 15, 2025