Doordrishti News Logo

मकान में सेंध लगाकर अज्ञात चोर ज्वैलरी और सामान ले गए

जोधपुर,शहर में मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में लाल सागर स्थित दिलीप नगर के एक मकान मेें चोरों ने सेंध लगाकर ज्वैलरी और अन्य सामान चोरी कर लिया। भवन मालिक बाहर रहता है। पुलिस ने अब रिश्तेदार की रिपोर्ट पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि राममोल्ला नागौरी गेट निवासी रामस्वरूप पुत्र चुन्नीलाल शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके साले का एक मकान लाल सागर दिलीप नगर में है। साले का परिवार बाहर रहता है और घर भी पिछले कुछ दिनों से सूना पड़ा था। उसके पड़ौस में रहने वाले ने सूचना दी कि मकान के ताले टूटे हैं।

इस पर रामस्वरूप वहां पहुंचा तो ताले टूटे होने के साथ अलमारी के ताले भी टूटे मिले। सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अज्ञात चोर घर से सोने की गिनियां, सोने की ब्रेसलेट चेन,चांदी के चार बड़े सिक्के,15 छोटे सिक्के,कटोरी, गिलास के साथ चांदी का कड़ा आदि चोरी कर गए। मंडोर पुलिस ने बताया कि घटना में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026