यूक्रेनी महिला की दोस्त के घर में मौत,दूतावास को किया सूचित
4 दिसम्बर को अपने दोस्त के साथ यहां मुुंबई से आई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यूक्रेनी महिला की दोस्त के घर में मौत,दूतावास को किया सूचित। यूक्रेन की एक महिला की यहां जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 21 में मौत हो गई। आशंका है कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया होगा। शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा। घटना के संबंध में संबंधित देश के दूतावास को सूचना दी गई है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ईश्चरचंद पारिक ने बताया कि यूक्रेन की रहने वाली 58 साल की केटेरायाना हरयोटेक्डा पुत्री पिटरवागा भारत भ्रमण पर आई थी। वह 3 दिसम्बर को मुंबई आयी थी। बाद में 4 दिसम्बर को अपने एक परिचित चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 19 निवासी जितेंद्र गहलोत के साथ जोधपुर आई।
उसने इस यूकेनी महिला को अपने एक अन्य मित्र सेक्टर 21 निवासी गौरव मिश्रा के यहां पर रुकवाया था। वह पहले भी दो तीन बार
जोधपुर आ चुकी थी।
शनिवार की सुबह केटेरायाना हरयोटेक्डा वहां पर थी। तब वहां एक बच्ची स्कूल के लिए गई थी। उसने बच्ची को कुछ देर और सोने की बात की थी। फिर वह सो गई। मगर दस बजे तक नहीं उठी। इस पर उसे संभाला तो वह अचेत मिली। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि यूक्रेन की इस महिला को डॉक्टर ने चैक कर मृत बता दिया। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। संदेह है कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया होगा। संबंधित देश के दूतावास को सूचना दी गई है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।
