Doordrishti News Logo

दो युवकों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

जोधपुर,शहर के प्रताप नगर एवं कुड़ी इलाके में रहने वाले दो युवकों ने अपने घरों में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद उनके परिजन को सुपुर्द कर दिए।
प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: पश्चिम बंगाल हाल कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार पीएंडटी कॉलोनी में रहने वाले दिलीप बर्मन पुत्र बबलू बर्मन ने अपने घर की रसोई में फंदा लगाकर जान दी। घटना का पता रात ढाई बजे पत्नी को लगने पर उसने दरवाजा खेला। तब दिलीप फंदे पर झूल रहा था। उसे फंदे से उतारते वक्त वह नीचे गिरा और सिर पर भी चोट लग गई।

बाद में आस पास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई दीपक बर्मन ने मर्ग की रिपोर्ट दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया। प्रतापनगर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। दूसरी तरफ कुड़ी पुलिस ने बताया कि आरपीएस कॉलोनी भैरूजी चौराहा निवासी मुकेश पुत्र ओमप्रकाश ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई महेंद्र ने सेक्टर 1 में अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। कुड़ी पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026