Doordrishti News Logo

क्रेन ने लिया बाइक सवार मजदूरों को चपेट में दो की मौत,एक घायल

जोधपुर,क्रेन ने लिया बाइक सवार मजदूरों को चपेट में दो की मौत,एक घायल।जिले के बालेसर तहसील क्षेत्र में सोमानाडा खनन के पास में बुधवार की सुबह क्रेन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई,एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों और घायल को बालेसर अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें – उद्यमियों ने आईआईटी निवर्तमान निदेशक प्रो शांतनु चौधरी को दी विदाई

बालेसर पुलिस ने बताया कि शेरगढ़ तहसील के करणीसर भांडू चारणान निवासी 28 साल का रमेश पुत्र गुमानपुरी गोस्वामी,शिवपुरी सिहान्दा शेरगढ़ निवासी 30 साल का मालाराम पुत्र रावतराम मेघवाल और एक अन्य आज सुबह बाइक लेकर बालेसर के सोमानाडा क्षेत्र से निकल रहे थे। तब एक क्रेन चालक ने उन्हें अपनी चपेट मेें ले लिया। हादसे में रमेशपुरी और मालाराम की मौत हो गई,जबकि साथ वाला युवक घायल हो गया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर शव और घायल को बालेसर सीएचसी भेजा गया। मामले में बालेसर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। क्रेन चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026