Doordrishti News Logo

दो महिलाओं की मौत,बाइक सवार युवक घायल

-भदवासिया पुल पर हादसा

-शादी में केटरिंग कार्य के लिए लेकर जा रहा था महिलाओं को

-वाहन अज्ञात

जोधपुर,शहर के भदवासिया पुल पर मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक और दो महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उछल कर गिरी महिलाओं के सिर से वाहन निकल गया। एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पुल पर वाहनों को जाम लग गया। सूचना पर महामंदिर पुलिस वहां पहुंची और घायल और शव को एमजीएच भिजवाया।

यह भी पढ़ें-G-20 : कलक्टर ने घंटाघर से तुरजी झालरा हैरिटेज पाथ का किया अवलोकन

लोगों ने कुछ विरोध भी जताया मगर पुलिस ने समझाइश कर उन्हें शांत करवाया। अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुल चढ़ते वक्त कैमरे में वाहन आते जाते दिखे है मगर जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पर कैमरे नहीं लगे हैं। फिलहाल महामंदिर पुलिस तफ्तीश कर वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी देखिए:-बुधवार को संभाग स्तरीय अमृता हाट का होगा आगाज

थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि मदेरणा कॉलोनी निवासी पेमाराम प्रजापत हलवाई है। वह शादी समारोह में महिलाओं को बुलाकर केटरिंग कार्य करवाता है। आज सुबह सवा आठ बजे के आसपास उसका पुत्र 21 साल का थानाराम प्रजापत क्षेत्र की दो महिलाओं 60 साल की पूनादेवी पत्नी हीराराम सैन एवं 30 साल की सरोज पत्नी जवरीलाल माली को लेकर रसाला रोड एक शादी समारोह में केटरिंग कार्य के लिए लेकर जा रहा था। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि थानाराम बाइक चला रहा था दोनों महिलाएं पीछे बैठी थी। यह लोग भदवासिया पुल पर चढऩे के बाद कुछ आगे निकले तब पुल पर ही पीछे से किसी वाहन ने चपेट में ले लिया जो डंपर या ट्रेक्टर हो सकता है। टक्कर लगने से पूनादेवी और सरोज उछल कर गाड़ी की दाहिनें तरफ जबकि थानाराम बायीं तरफ गिर गया। दाहिने तरफ गिरने से अज्ञात वाहन का चवका उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया। जिससे पूनादेवी की तत्काल मौत हो गई जबकि सरोज की अस्पताल में मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए:-विभिन्न देशों ने प्रतिनिधि मण्डलों का आगमन शुरू

इधर पुल पर दुर्घटना की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वाहनों का काफी जमावड़ा भी हो गया। बाद में पुलिस ने व्यवस्था संभाल कर शव और घायल को अस्पताल भिजवाया। शवों को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026