Doordrishti News Logo

सोजती गेट क्षेत्र की अनदेखी पर व्यापारी संस्था का विरोध प्रदर्शन

जी-20 सम्मेलन की तैयारीयां

जोधपुर,शहर में जी-20 सम्मेलन की तैयारी को लेकर जहां एक ओर जोधपुर शहर को रंग बिरंगी लाइटों, रंगोली मांडने से सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जोधपुर के हृदय स्थल सोजती गेट की प्रशासन द्वारा पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। इस बात को लेकर सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी के नेतृत्व में आज सोजती गेट व्यापारी संस्था के पदाधिकारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि पूरे सोजती गेट क्षेत्र की डिवाइड पर लगी जालिया जगह-जगह टूटी हुई पड़ी है तथा कई जगह जालियां गायब भी हैं और जो रंग रोगन आज किया जा रहा है वह घटिया किस्म का किया जा रहा है। फुटपाथ टूटे हुए पड़े हैं कई जगह फुटपाथ भी नहीं है इन सब बातों को लेकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सोजती गेट व्यापारी संस्था के पदाधिकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें- मृत्युभोज की परम्परा तोड़ सर्व समाज में शिक्षा पर खर्च करेंगे

अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने मांग की कि जिस तरह घंटाघर क्षेत्र की दीवारों को धुलाया गया, उसी तरह सोजती गेट क्षेत्र की धुएँ से हुई काली दीवारों को भी धुलाने व सोजती गेट क्षेत्र की दीवारों को राजस्थानी पेंटिंग करने, जी-20 थीम फ्लैग,स्वागत द्वार लगाने की मांग की। जिससे जी-20 सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों पर अच्छा मैसेज जाएगा। उन्होंने बताया कि आज के विरोध प्रदर्शन में सचिव विजय शर्मा, उपाध्यक्ष रविशेखर फूलफगर,सीए बलवीर सिंह गहलोत, कल्याण सिंह राजपुरोहित, किशन सोलंकी,धर्मेंद्र मनोज सोनी,आनंद सिंह कछवाहा उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026