दुकान से चांदी की पायलें चुराकर ले जाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

जोधपुर,दुकान से चांदी की पायलें चुराकर ले जाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने एक ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी के बहाने चांदी की पायलें चुराकर ले जाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चांदी की पायलें जब्त की गई है। घटना सोजती गेट स्थित रूपाली ज्वैलर्स के कृपाराम सोनी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था।

यह भी पढ़िए- 155 पुलिसकर्मियों ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में चलाया अभियान

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर अब दो महिलाओं नट बस्ती मसूरिया निवासी कमला पत्नी भवानी एवं संगीता पत्नी शेरसिंह को गिरफ्तार कर चोरी की आठ पायलें जब्त की हैं। मामला 2 मार्च की शाम का है जब दुकानदार अपनी दुकान पर बैठा था तब उक्त महिलाएं खरीददारी के बहाने आई थी।

पॉक्सो का मुल्जिम सात माह बाद गिरफ्तार
उदयमंदिर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में सात माह से फरार चल रहे मुल्जिम बुडकियां देचू निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दलपत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गर्ल्स हॉस्टल राइकाबाग का संचालक है। वह टॉप 10 में वांछित अभियुक्त रहा है। मामला दर्ज होने पर वह हॉस्टल खाली कर फरार हो गया था। उसकी तलाश थी अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews