विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी।शहर में अलग-अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी के प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए है। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के मेड़ता रोड हाल रेलवे स्टेशन के पास ट्राफिक कालोनी में रहने वाले अनिल कुमार पुत्र पूनमचंद बलाई ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार उसकी बाइक 15 जनवरी को घर के बाहर से चोरी हो गई।
मादक पदार्थ रखने बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
इसी तरह भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में बुचकला पीपाड़ हाल लक्ष्मीनगर भादू मार्केट मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी नरसिंह राम पुत्र बालाराम जाट ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी की बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। जबकि बासनी पुलिस ने बताया कि रावर की ढाणी कापरड़ा निवासी राजूराम पुत्र ओमप्रकाश 24 जनवरी को एम्स अस्पताल आया था। जहां से उसकी बाइक अज्ञात शख्स चुराकर ले गया।
