दुपहिया वाहन चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुपहिया वाहन चोरी। कमिश्ररेट में दुपहिया वाहन चोरी की घटनाएं नहीं थम रही। साल का एक सप्ताह गुजर गया है और तकरीबन 40-50 गाडिय़ां चोरी हो चुकी हैं। मगर पुलिस अब तक वाहन चोरों तक नहीं पहुंची है। गत 24 घंटों में बाइक चोरी के चार प्रकरण दर्ज हुए है।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में शिव कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी रूचिर दायमा पुत्र नरेश कुमार दायमा ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को वह डीपीएस चौराहा के निकट से उसकी बाइक चोरी हो गइ। दूसरी तरफ प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि भूरटिया सूरसागर क्षेत्र में रहने वाले मदनलाल विश्नोई पुत्र मोहनलाल विश्नोई बंगाली क्वार्टर प्रतापनगर क्षेत्र में आया हुआ था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।
बैंक कर्मचारी के सूने मकान से 15 तोला सोना चोरी
इधर करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में मंडलनाथ चौराहा निवासी चैनाराम पुत्र अणदाराम माली ने पुलिस को बताया कि दईजर गांव से उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं भोपालगढ़ के देवातड़ा निवासी राणाराम पुत्र मुल्तानराम मेघवाल बसंत विहार बनाड़ आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। उसने बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी।
