Doordrishti News Logo

युवती ने लगाया युवक और उसके दोस्त पर गैंग रेप का आरोप

  • युवक की नाक काटने का मामला
  • चार पांच अन्य लोगों पर भी सहयोग का आरोप
  • पुलिस जांच में जुटी
  • मेडिकल कराया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवती ने लगाया युवक और उसके दोस्त पर गैंग रेप का आरोप। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में गत दिनों एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट करने और नाक काटने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। युवक पर आरोप था कि वह नजदीक के गांव की युवती को भगा ले गया था। भगवईया युवती ने अब युवक और उसके दोस्त पर गैंग रेप का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में चार पांच अन्य लोगों पर भी सहयोग का आरोप लगाते हुए युवती ने रिपोर्ट दी है।

लूणी थाने में यह प्रकरण अब दर्ज हुआ है। इससे पहले जिस युवक की नाक काटी गई उसकी तरफ से युवती के परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दी गई थी। इधर पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया है। पुलिस ने बताया कि लूणी क्षेत्र के दिनेश और उसके दोस्त गोविंद के खिलाफ पीडि़ता ने रिपोर्ट दी है। वह गत दिनों दिनेश के साथ घर से चली गई थी। इस बारे में युवती के परिजन की तरफ से पहले लूणी थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी। मगर बाद में परिवार के दबाव के चलते उसने युवती को वापिस उसके गांव में छोड़ दिया था।

दुपहिया वाहन चोरी

एक दिन जब दिनेश अपनी एसयूवी लेकर गांव पहुंचा तब युवती के परिजन ने मिलकर जानलेवा हमला किया। जिससे दिनेश के पैर फे्रक्चर होने के साथ उसकी नाक काट दी गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए युवती के तीन रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि भगवईया युवती ने अब दिनेश और उसके दोस्त गोविंद पर गैंग रेप किए जाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में युवती ने चार पांच अन्य लोगों पर भी सहयोग का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच में आज मौका मुआयना किया है। युवती की तरफ से बुधवार को लूणी थाने में नामजद रिपोर्ट दी गई। जांच एसीपी आनंद सिंह राजपुरोहित की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026