Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी

जोधपुर,अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी।शहर में अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने इस बारे में वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज किए है। बासनी पुलिस ने बताया कि भवाद निवासी गोविन्द राम पुत्र राम लाल ने रिपोर्ट दी कि 29 मार्च की सुबह के समय हड्डी मिल बासनी आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

यह भी पढ़ें – ताइवान में आया 7.5 तीव्रता का भूकंप

इसी तरह बासनी थाने में ही दी रिपोर्ट में मूलत: मध्यप्रदेश हाल शंकरनगर सांगरिया फांटा बासनी निवासी जितेन्द्र पुत्र मनीराम ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रेल को घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई।जबकि उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में भीलों का बास नांदड़ी निवासी लादूराम पुत्र कोजाराम ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रेल की सुबह से 2 बजे के बीच उम्मेद स्टेडियम के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। बनाड़़ थाने में दी रिपोर्ट में एकता नगर बनाड़ निवासी गोविन्दराम पुत्र मोतीलाल ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रेल की रात्रि के समय घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। चौहाबो पुलिस ने बताया कि मूलत: धोरीमन्ना के पूनियों की ढाणी हाल रूपरजत कॉलोनी के पास रहने वाले मगनाराम पुत्र खींयाराम 30 मार्च को अशोक उद्यान आया था। जहां से उसकी स्कूटी चोरी हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026