Doordrishti News Logo

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर,दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें – बीएसएफ राजस्थान व लायंस क्लब जोधपुर आगाज का रक्तदान व मधुमेह शिविर

वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ करते हुए पोकरण के लवा हाल कबीर नगर सूरसागर निवासी निवाज उर्फ मोहम्मद निवाज उर्फ मामा पुत्र अमीने खां और सरदारपुरा प्रथम बी रोड निवासी पवन गोयल पुत्र रमेश गोयल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में एसआई दीपलाल,कांस्टेबल मोतीलाल एवं पिंटू शामिल थे।