दो ट्रेन मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी
जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड पर दौसा स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो ट्रेन मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड पर स्थित दौसा स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण ये ट्रेन प्रभावित रहेगी।
भारतीय नववर्ष: सांस्कृतिक दृष्टि
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन जो 04 अप्रैल को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह निर्धारित मार्ग रेवाडी- अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल,नीम का थाना,रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 14864,जोधपुर- वाराणसी सिटी ट्रेन जो 05 अप्रैल को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
