Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की लूणी पुलिस ने जानलेवा हमले में फरार चल रहे दो हजार के इनामी बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। लूणी थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद व रंजिश को लेकर खेजड़लीकलां में हुए लड़ाई झगड़े व जानलेवा हमले के आरोपी बाड़मेर के सिवाना में दो हजार के इनामी बदमाश दौलत उर्फ बिठू पुत्र गोरधनराम सैन को गिरफ्तार किया गया है। 13 अप्रेल को खेजड़ली में अनोप पुत्र खेमाराम विश्नोई के साथ हुई मारपीट व जानलेवा हमला के संबध में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी न्यू कॉलोनी कुचामन नागौर निवासी दौलत उर्फ बिठू पुत्र गोरधनराम सैन घटना के संबध में तथा घटना में शरीक अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह था मामला

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि खेजड़ली में हरसुखराम पुत्र गोपाराम व अचलाराम पुत्र गोपाराम दोनों भाईयों के बीच पिछले 6-7 साल से आपसी जमीन का विवाद व रंजीश चल रही है। खेमाराम पुत्र गोपाराम जो अपने भाई अचलाराम के पक्ष में है तथा हरसुखराम व खेमाराम के पुत्रों के बीच बजरी भरने की जगह को लेकर भी वाद विवाद चल रहा था। इसी विवाद व रंजिश के कारण इस वर्ष 3 मार्च व 25मार्च  को दोनो पक्षों के बीच मारपीट व लड़ाई झगड़े की घटना हुई थी। तब दोनों तरफ से केस भी दर्ज हुए थे।

ये भी पढ़े – गाडिय़ों के शीशे फोड़ऩे के साथ ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026