Doordrishti News Logo

मालिक से नजरें बचाकर दुकान- गोदाम से माल उड़ाते रहे: दो नौकरों को पकड़ा

दहेज में काम आने वाला लाखों का सामान बरामद

जोधपुर,शहर की महामंदिर पुलिस ने एक दुकान- गोदाम से लाखों का दहेजरूपी सामान चुराने वाले दो नौकरों को पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर लाखों का सामान जब्त किया गया है।पुलिस उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या ने बताया कि चोरी, नकबजनी की वारदातों पर अंकुश के लिए पुलिस आयुक्त शरत कविराज से मिले दिशानिर्देशानुसार महामंदिर पुलिस थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। परिवादी महामंदिर के धड़वास निवासी हितेंद्र धोका की तरफ से 4 फरवरी को उसकी दुकान गोदाम जिसमें दहेज का सामान रखा था उसकी चोरी की रिपोर्ट दी गई थी।

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

पुलिस की गठित टीम ने प्रकरण दर्ज होने पर दो आरोपियों राममोहल्ला मेघवाल बस्ती निवासी बासुदेव और कपिल सेजु को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान गोदाम पर काम करते थे। मालिक की नजरें बचाकर कीमती सामान धीरे- धीरे कर चुराने लगे थे।

यह सामान किया गया बरामद 
महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि पुलिस की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर वाशिंग मशीन,दो फ्रीज,आटा चक्की,तीन एलईडी,दो ज्यूसर,छह प्रेस,अलमारी,पलंग सेट,200 स्टील सामान नग और गैस चूल्हा आदि बरामद किए गए है। पुलिस की टीम में एएसआई सुरेशचंद मीणा, कांस्टेबल राजेंद्र, प्रकाश एवं सुरेश शामिल थे।

Related posts: