बीकानेर से जोधपुर आई महिला के बैग से दो पर्स चोरी
- शातिर ने मैरिज पार्टी में भीड़ का फायदा उठाया
- पर्स में नगदी और सोने चांदी के आभूषण थे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीकानेर से जोधपुर आई महिला के बैग से दो पर्स चोरी। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ की रहने वाली एक महिला 7 मार्च को जोधपुर एक शादी में शामिल होने आई। रिसोर्ट में चल रही शादी में भीड़ के बीच किसी शातिर ने उसके बैग से दो पर्स चुरा लिए। एक में रुपए थे तो दूसरे में सोने चांदी के आभूषण थे। शातिर ने बैग की चेन खोलकर वारदात को अंजाम दिया। वक्त घटना बैग भी महिला के हाथ में ही था। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
आरोपी पति दहेज हत्या में गिरफ्तार
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के हैडकांस्टेबल रतनाराम ने बताया कि बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में आडसर की रहने वाली मंजू देवी पत्नी चैनसिंह राजपुरोहित अपने परिचित के शादी समारोह में शामिल होने के लिए 7 मार्च को जोधपुर आई थी। वह यहां चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के इंद्रप्रस्थ रिसोर्ट में आई थी। शादी में काफी लोग आए हुए थे। मंजूदेवी के पास में उसका बैग था। तब भीड़ के बीच किसी शातिर ने बैग से दो पर्स चेन खोलकर निकाल लिए। एक पर्स में 17 हजार की नगदी जिसमें 500-500 के 32 नोट और 10-10 के 100 नोट थे।
दूसरे पर्स में साढ़े तीन तोला सोने जेवर जिनमें डेढ़ तोला की कंठी आदि,चांदी का फूलड़ा था। हैड कांस्टेबल रतनाराम ने बताया कि मंजू देवी की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। अग्रिम जांच की जा रही है। शादी की कैमरा रिकार्डिंग देखी जा रही है। संदिग्ध की पहचान के प्रयास जारी है।
