Doordrishti News Logo

बच्ची सहित दो महिलाओं की और मौत,अब तक पांच मौत

शेरगढ़ गैसकांड

जोधपुर,जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में गुरूवार को शादी समारोह में हुए गैस काण्ड में आग से झुलसे तीन और लोगों की देररात तक मृत्यु हो गई। इनमें एक 13 साल की बालिका और दो महिलाएं हैं। अब तक पांच जानें चली गई है। कईयों की हालत अब भी गंभीर बनी है। इसमेें कुल 54 लोग आग से झुलसे थे। जिनमें 5 जान चली गई है।

पुलिस के अनुसार देर रात तक 13 साल की धापू देवी पुत्री भंवरसिंह, 40 साल की चंद्रकंवर पत्नी धनसिंह एवं कंवरूकंवर पत्नी मदन सिंह की इसमें मौत हो गई। जबकि गुरूवार को पांच साल की खुशबू पुत्री गणपत सिंह और रतन सिंह पुत्र सांगसिंह की मृत्यु हुई थी। इसमें मृतकों की संख्या बढऩे की भी आशंका बनी है।

ये भी पढ़ें- शराब की अवैध भट्टियों नष्ट,हजारों लीटर वाश नष्ट

सनद रहे कि जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में सगतसिंह की ढाणी में उनके पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी थी। बारात रवानगी से पहले ही दोपहर में गैस रिसाव के साथ भीषण आग लगी और दो गैस सिलेण्डर फट गए। जिससे घर परिवार रिश्तेदारी के 54 लोग आग में झुलस गए थे। जिन्हेें उपचार के लिए जोधपुर एमजीएच अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया था। जिसमें दो बच्चों की कल ही मौत हो गई जबकि तीन ने देर रात तक दम तोड़ दिया। इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह जोधपुर पहुंचे और घायलों के परिजन से बातचीत करने के साथ ढांढस बंधाया। मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026