Doordrishti News Logo

जोधपुर, त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ ज्वॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। टीम ने आज दो और प्रतिष्ठानों को सीज किया और 32 लोगों के चालान काटकर तीन हजार सात सौ रुपए का जुर्माना वसूला। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर ने मंगलवार को कार्यवाही की।

Two more shop seize

उपायुक्त उत्तर शैलेंद्र सिंह और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम ने मेड़ती गेट में नेमीचंद हेयर ड्रेसर और खांडाफलसा में भोली बाई मंदिर के पास चेतन प्रोविजन स्टोर नामक दुकान को सीज करने की कार्यवाही की। कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर 32 चालान बनाकर तीन हजार सात सौ रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी मोहन किशन व्यास, सुरेश हंस, सह प्रभारी आशीष चावरिया मौजूद थे।

ये भी पढ़े :- मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026