Doordrishti News Logo

दो और गिरफ्तार, पुलिस नोएडा से पकड़ लाई आरोपी को

  • जालोरी गेट सांप्रदायिक प्रकरण
  • कोर्ट के आदेश पर दो दो दिन की अभिरक्षा में लिया
  • अब तक 31 गिरफ्तारियां

जोधपुर, शहर के जालोरी गेट सर्किल पर गत 3 मई को हुए सांप्रदायिक प्रकरण में कमिश्ररेट की स्पेशल टीम और सरदारपुरा पुलिस ने एक आरोपी को उत्तरप्रदेश के नोएडा शहर से गिरफ्तार कर जोधपुर लाई है। एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तरफ से दर्ज दो प्रकरण में अब तक 31 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो-दो दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है।

जांच अधिकारी एवं एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि जालोरी गेट सर्किल पर 3 मई को सांप्रदायिक तनाव के प्रकरण में अब दो और गिरफ्तारियां हुई है। एक आरोपी हितेश व्यास घटना के बाद से ही नोएडा भाग गया था, जिसे रात में गिरफ्तार कर जोधपुर लाया गया। जबकि मंगल परिहार नाम के शख्स को यहीं से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर दो-दो दिन की अभिरक्षा में लिया गया है।

एसीपी राठौड़ ने बताया कि घटनाक्रम में पुलिस की तरफ से दो प्रकरण दर्ज किए गए थे। पहले प्रकरण में पुलिस ने अब तक 21 गिरफ्तारियां की है। जबकि दूसरे प्रकरण में दस गिरफ्तारियां हुई है। कई आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। गत 3 मई की सुबह व उससे पहले रात में जालोरी गेट सर्किल पर झंडा लगाने की बात लेकर दो गुटों में सांप्रदायिक तनाव हुआ था। जिस पर शहर में आगजनी, पथराव, तोडफ़ोड़ आदि की घटना हुई थी। कई भवनों को नुकसान पहुंचाने के साथ गाडिय़ां जला दी गई थी। वक्त घटना पुलिस ने ढाई सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बाद में दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने के  साथ मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: