दो कारों में भिड़ंत में तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

दो कारों में भिड़ंत में तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

दो कारों में भिड़ंत में तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

  • रामदेवररा दर्शनार्थ कर लौट रहै थे श्रद्धालु
  • गंभीर घायलों को किया जोधपुर रैफर

जोधपुर, निकटवर्ती जोधपुर-जैसलमेर सडक़ मार्ग पर गुरुवार को एक सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। देचू से दो किलोमीटर पहले तेज रफ्तार के साथ दो कार आमने-सामने से टकरा गई। टक्कर लगते ही एक कार पलट गई। क्षेत्र के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, तब तक दो लोगों की सांसें थम चुकी थी। चार घायलों का देचू में प्राथमिक उपचार के पश्चात जोधपुर रैफर कर दिया गया। सभी मृतक गुजरात के रहने वाले थे और बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

देचू पुलिस ने बताया कि जोधपुर से एक कार जैसलमेर की तरफ जा रही थी। देचू से दो किलोमीटर पहले करीब पौने चार बजे सामने से आई एक इनोवा के साथ इस कार की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार के साथ दोनों कारों के बीच हुई टक्कर से एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी कार सडक़ किनारे पलट गई। उसके चारों पहिये हवा में हो गए। जोरदार धमाके की आवाज सुन क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। थोड़ी देर में देचू पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पलटी हुई कार में बुरी तरह फंसे लोगों को बाहर निकालने में थोड़ा समय लगा। इस कार में सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। छह घायलों को विभिन्न वाहनों से देचू अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक बार कोहराम मच गया। अस्पताल में इलाज के समय एक घायल की मौत हो गई।

गुजरात के भावनगर का है परिवार, रामदेवरा दर्शनार्थ गया थास

आरंभिक पड़ताल में पुलिस ने बताया कि भावनगर निवासी 21 वर्षीय पंकज, अहमदाबाद निवासी 45 वर्षीय जगदीश व अहमदाबाद निवासी 20 वर्षीय हनी की मौत हो गई। जैसलमेर निवासी जितेन्द्र बिस्सा, श्वेता बिस्सा, मयूरी व्यास गंभीर रूप से घायल हो गए। अहमदाबाद निवासी योगेश की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। इन चारों को इलाज के लिए जोधपुर रवाना किया गया। कृष्ण बंधू, डिम्पी, हर्ष व मोती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts