Doordrishti News Logo

दो और आरोपी गिरफ्तार,अब तक 33 लोग गिरफ्तार

जालोरी गेट उन्माद प्रकरण

जोधपुर, शहर के जालोरी गेट पर गत 3 मई को हुए उन्माद के प्रकरण में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, दूसरे को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि जालोरी गेट पर हुए उन्माद प्रकरण में दो और आरोपी बंबा मोहल्ला के साहिल उर्फ टेडा और जालप मोहल्ला निवासी अरविंद पुरोहित को गिरफ्तार किया गया। साहिल को जेसी करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दो प्रकरण दर्ज किए थे जिनमें अब तक 33 लोग गिरफ्तार किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: