Doordrishti News Logo

गोदाम से कपड़ों की 17 गांठे चुराकर ले जाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की बासनी पुलिस ने गली नंबर 8 में गत दिनों एक गोदाम से कपड़ों की 17 गांठे चुराकर ले जाने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ के साथ कपड़ों की गांठे बरामद किए जाने के प्रयास जारी है। इस बारे में फरवरी माह में केस दर्ज हुआ था। यह गांठे एक कंपनी की कच्चे मेटेरियल की बताई जाती है। इस बारे में कंपनी के एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया था।

ये भी पढ़ें- बुकिंगकर्मी ने लौटाया सवा लाख का मोबाइल

बासनी पुलिस ने बताया कि गत 1 फरवरी को गली नंबर 8 में एक कंपनी के गोदाम से कपड़ों की 17 गांठे कच्चे मेटेरियल से संबंधित चोरी हो गई थी। इस बारे में 9 फरवरी को कंपनी के झुंझूनू निवासी कैलाश शर्मा की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच एएसआई महादेव की तरफ से की गई। अब पुलिस ने इस प्रकरण में दो अभियुक्त तेलियों का बास तिंवरी निवासी मोहम्मद वकार पुत्र अब्दुल हमीद और बासनी हड्डी मिल सरस डेयरी रोड निवासी मोहम्मद इमतियाज पुत्र मोहम्मद सलीम को पकड़ा है। इन लोगों से माल बरामदगी के प्रयास जारी हैं। चोरी गया माल हजारों रुपए का था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026