सड़क हादसों में दो की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसों में दो की मौत। कमिश्ररेट के कुड़ी और बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक युवक शामिल है। युवक तीन बहनों पर इकलौता भाई बताया गया है। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि मंगल नगर गुढ़ाविश्रोईयां विवेक विहार निवासी अनिल खावा पुत्र रामलाल विश्रोई 9 अप्रैल की सुबह जयश्री पेट्रोल पंप के सामने से पैदल निकल रहा था। तब रिंग रोड पर एक मिनी लोडिंग ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनिल को बाद में अस्पताल ले जाया गया,मगर उसे मृत बता दिया गया। पुलिस के अनुसार अनिल अपनी तीन बहनों पर इकलौता भाई था। उसके पिता रामलाल की तरफ से कुड़ी थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
किराया को लेकर ऑटो चालक से मारपीट,दांत टूटे
दूसरी तरफ बासनी पुलिस ने बताया कि झुंझुनूं जिले के सातोर पचेरी निवासी नरेश कुमार यादव ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता सुरेश कुमार यादव अपने स्कूटर से बासनी ट्रांसपोर्ट नगर से निकल रहे थे,तब एक ट्रक के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर एम्स अस्पताल ले जाया गया,मगर कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर अब चालक की तलाश आरंभ की है। शव को र्कावाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया गया।
