Doordrishti News Logo

किराया को लेकर ऑटो चालक से मारपीट,दांत टूटे

  • बस से उतरी सवारियों ने की मारपीट
  • बचाव के लिए आए लोगों पर भी लोहे के पाइप से हमला
  • वीडियो वायरल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किराया को लेकर ऑटो चालक से मारपीट,दांत टूटे। शहर के 12वीं रोड चौराहा पर शुक्रवार की रात को बस से उतरी सवारियों ने एक ऑटो चालक से बेजा मारपीट की। लोहे के पाइप आदि से हमला कर दिया। ऑटो चालक के तीन दांत भी टूट गए। रात एक घंटे तक सडक़ पर उत्पता मचा रहा। देवनगर पुलिस वहां पहुंचीं और कुछ लोगों को पकड़ कर ले गई। मारपीट और हमले का कारण आरंभिक तौर पर किराया को लेकर बताया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

जानकारी के अनुसार 12वीं रोड पर निजी बस से कुछ सवारियां उतरीं थी। तब कुछ ऑटोचालक सवारियों के नजदीक आकर भाव करने लगे। इस दौरान एक ऑटो चालक से सवारियों की किराया की बात को लेकर पहले झड़प हो गई,फिर मारपीट में बदल गई। मौके पर ही लाठी,डंडे और लोहे के पाइप निकल आए। आरोप है कि सवारियों ने ऑटोचालक से बेजा मारपीट की और उसके दांत तक तोड़ दिए। वह लहूलुहान हो गया। बीच बचाव में आए एक अन्य व्यक्ति से सवारियों ने मारपीट की। महिलाओं ने मिलकर ऑटोचालक की वर्दी तक फाड़ दी। ऑटोचालक का आरोप है कि उसकी जेब से आठ सौ रुपए भी निकाल लिए गए।

विवाह के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य

इधर की जानकारी पर देवनगर पुलिस वहां पहुंची और कुछ लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। रात तक इस बारे में प्रकरण दर्ज करवाया जा रहा था। घटना का एक वीडियो भी रात में सामने आया कि किस कदर ऑटो चालक और सवारियों में घमासान मचा था। मौके पर लोहे के पाइप इत्यादि पड़े देखे गए। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों को पकड़ा गया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related posts: