जोधपुर, शहर के डाली बाई मंदिर क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से दो महिला श्रमिक घायल हो गई। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डाली बाई मंदिर क्षेत्र में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान वहां कुछ कारीगर व मजदूर काम कर रहे थे। तब मकान के एक हिस्से की दीवार भरभरा कर ढह गई। इस दीवार के गिरते ही इस पर बनी आरसीसी की छत भी एक धमाके के साथ नीचे आ गिरी।

दीवार गिरते ही वहां काम कर रहे कुछ मजदूर भागने में सफल रहे, लेकिन महिला श्रमिक पूनम व पायल भाग नहीं पाई और मलबे के नीचे दब गई। अन्य लोगों ने हाथों हाथ दोनों को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में लेकर गए। पूनम के कूल्हे व पायल के पांव की हड्डी टूट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झंवर निवासी ठेकेदार मदनलाल से पूछताछ की। मामले में जांच की जा रही है।
>>> जेडीए ने विभिन्न स्थानों से हटाए अवैध अतिक्रमण
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार


