Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में काम कर रहे दो लोगों की कीट नाशक के असर से तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के बाद उपचार के बीच मौत हो गई।
मतोड़ा थाने में दी रिपोर्ट में कपूरिया हाल सरस्वती नगर जाखण निवासी भूराराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसके पिता साजनराम (46)पुत्र लालाराम जाट सुबह खेत में कीट नाशक का छिड़क़ाव करते समय बेहोश हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वे चल बसे। इसी तरह सूरतगढ़ के 235 पीडीए हाल होपारडी फलोदी में रहने वाले राजूराम पुत्र जीतराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा शाम के समय होपारड़ी गांव में स्थित ट्यूबवैल पर कीटनाशक का छिड़क़ाव करते समय बेहोश हो गया था। उसे उपचार के लिए फलोदी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह चल बसा। फलोदी पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

ये भी पढ़े :- वैक्सिनेशन से पूर्व किया रक्तदान

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026