Doordrishti News Logo

जोधपुर, हॉर्स क्लब और नगर निगम उत्तर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से दो दिवसीय हॉर्स शो रावण का चबूतरा मैदान में शुरू हुआ। यह आयोजन मारवाड़ी, नुकरा और सिंधी नस्ल के घोड़ों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस हॉर्स शो के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनों का आयोजन भी किया जा रहा है। घोड़ों और घोड़ा मालिकों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद इनाम की व्यवस्था भी की गई है।

two day horse show started many competitions took place.

नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा ने बुधवार को दो दिवसीय हॉर्स शो का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर विधायक मनीषा पंवार भी उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्व प्रेमी सवाई सिंह ने की। कार्यक्रम में आल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसाइटी के कर्नल उम्मेद सिंह, समाजसेवी जसवंत सिंह कच्छवाह, अश्व प्रेमी केशव नाथ जोशी, नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश सिंह तोमर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रोफेसर अयूब खान, प्रकाश जैन, मयंक देवड़ा, नरेश जोशी, कुश गहलोत आदि भी उपस्थित थे।

two day horse show started many competitions took place.

कार्यक्रम संयोजक गौरव जोशी ने बताया कि दो दिवसीय इस हॉर्स शो के दौरान बुधवार को पहले दिन सुबह उद्घाटन के बाद मारवाड़ी और नुकरा कोल्ट हॉर्स का प्रदर्शन हुआ। फिर सिंधी कोल्ट और मारवाड़ी फिल्ली व नुकरा फिल्ली का प्रदर्शन किया गया।  इसी दौरान सजावटी घोड़ों का प्रदर्शन भी किया गया। सजावटी तांगों का भी प्रदर्शन किया। फिर घुड़सवारी प्रतियोगिता हुई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सुबह 9.30 बजे मारवाड़ी घोड़ों का प्रदर्शन किया जाएगा।

सुबह 11 बजे सिंधी घोड़ो का प्रदर्शन होगा। दोपहर बारह बजे रेवल चाल प्रतियोगिता, दोपहर 2.30 बजे स्टेलियन सिंधी और स्टेलियन मारवाड़ी की प्रतियोगिता होगी। शाम चार बजे स्टेलियन नुकरा की प्रतियोगिता होगी। शाम 4.30 बजे शहरवासी और तमाम अश्व प्रेमी घोड़ों की नृत्य प्रतियोगिता का लुत्फ ले सकेंगे।

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026