एक ही रात में दो बोलेरो चोरी,एक में भरा था सामान
जोधपुर,एक ही रात में दो बोलेरो चोरी,एक में भरा था सामान। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो जगहों से बोलेरो चोरी हो गई। एक बोलेरो में सामान भरा हुआ था। चोर सामान सहित बोलेरो का चुराकर ले गए। संदेह है कि किसी वाहन में आए चोरों ने दोनों गाडिय़ां एक ही रात में उठाई हैं। इस बारे में दो प्रकरण दर्ज हुए हैं। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बड़ली निवासी शेरसिंह पुत्र अखेसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बतया कि 21 सितंबर की रात दो बजे उसने अपनी बोलेरो को घर के सामने खड़ा किया था, 22 की सुबह सात बजे देखा तो बोलेरो नहीं मिली। अज्ञात चोर रात दो बजे के बाद बोलेरो चुरा ले गए।
यह भी पढ़ें – महिला ट्रेन में मोबाइल भूली,टीटीई ने लौटाया
जैसलमेर के सांकड़ा हाल श्याम मनोहर नगर चौपासनी गांव गली नंबर 6 निवासी रावल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह अपने एक मित्र बाबूसिंह की बोलेरो लेकर जोधपुर आया था। गली नंबर 6 श्याम मनोहर नगर में खड़ी की थी और उसमें सामान लदा हुआ था। 21 की रात दो बजे बोलेरो खड़ी देखी गई। मगर 22 की सुबह उठने पर यह बोलेेरो अपने स्थान पर नहीं मिली। कोई शख्स उसे चुरा ले गया। पुलिस ने मामले में अंदेशा जताया कि वाहन चोर किसी अन्य वाहन में सवार होकर आए और दोनों बोलेरो को रात दो बजे के बाद चुराकर ले गए। मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews